
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां माता तुल्य व्यवहार अपनाकर बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयत्न करे- बीईओ
हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भटनी, देवरिया। स्थानीय नगर के बीअरसी परिसर में हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ बीरबल राम रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप मे विश्वदीपक पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष ओपी शुक्ल ने मुख्य अतिथि के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर इसकी शुरुआत की। आंगनबाड़ी कार्यकत्री निर्मला देवी ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि प्री-प्राईमरी कक्षाओं को संचालित करने के लिए कायकत्रियों को माता तुल्य व्यवहार बच्चों के संग करना होगा। बच्चों को उनके घर जैसा माहौल देकर ही हम उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकते हैं।

सीडीपीओ विश्वदीपक पाण्डेय ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाल माताएं ही होती हैं। स्कूल में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पाकर बच्चे खुश नजर आएंगे। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए उन्हें खुद करके सीखने का अवसर प्रदान करना होगा। बच्चे अपने आस पास मौजूद वस्तुओं को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं। उन्हें भयमुक्त अवसर देना होगा। कार्यक्रम को प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष ओपी शुक्ल, शिखा तिवारी, सतेन्द्र यादव, छेदी लाल यादव,मनोज तिवारी, माधव शुक्ल, अवनीश तिवारी,सीता देवी, सुमित्रा देवी, रीता देवी, निर्मला देवी, उर्मिला देवी, अमितेश प्रसाद, छेदी यादव, शरद मिश्र, शुभम पाण्डेय, इजहार अहमद, ज्योति सिंह, आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मारुति नंदन मिश्र ने किया। इस अवसर पर शिवप्रकाश कुशवाहा, नंद प्रकाश सिंह, अवधेश रावत,सुरेश यादव,मनोज कुमार गुप्ता, राजीव रंजन मिश्रा, मनोकामना देवी, आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।



