Entertainment

कुशल मंगल में नजर आयेगी अमरीश सिंह और काजल यादव की जोड़ी

फिल्म निर्माता नन्दलाल आर पांडेय की भोजपुरी फिल्म ‘कुशल मंगल’में अमरीश सिंह और काजल यादव की जोड़ी नजर आयेगी।भोजपुरी फिल्म ‘कुशल मंगल’ का मुंबई में मुहूर्त किया गया। कुशल मंगल’ की शूटिंग अगले माह से उत्तर प्रदेश के बनारस शहर में की जायेगी।अमरीश सिंह ने बताया की कुशल मंगल का हिंदी अर्थ स्वस्थ और सुखी रहने की अवस्था है।

इसी पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग हमलोग अगले माह से विष्णु शंकर बेलू के निर्देशन में करने जा रहे है। ऐसे तो मैंने कई फिल्में की लेकिन कुशल मंगल कुछ खास है और मेरे दिल के करीब है।सिद्धि एंटरटेनमेंट वर्ल्ड प्रजेंट भोजपुरी फिल्म ‘कुशल मंगल’ के सह निर्माता चन्दन नन्दलाल पांडेय ,संगीतकार अनुज तिवारी ,गीतकार सोनू शर्मा एवं पवन मिश्रा हैं।मारधाड़ श्रवण कुमार का है। फिल्म में अमरीश सिंह ,काजल यादव ,आनंद देव मिश्रा की अहम भूमिका है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button