Breaking News

सलेमपुर में जनविश्वास यात्रा को संबोधित करेगे अमित शाह-अभिषेक कुमार गुप्ता

भलुअनी, देवरिया। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 24 दिसंबर को सलेमपुर में भाजपा की जनविश्वास यात्रा को संबोधित करेगे। भलुअनी मंडल से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस सभा में भाग लेगे।
भारतीय जनता पार्टी भलुअनी मंडल के उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने बताया कि भाजपा द्वारा जनविश्वास यात्रा 23 दिसंबर को बरहज क्षेत्र में प्रवेश करेगा और सभी छोटे बड़े नगरों से होते हुए सलेमपुर के सेंटपॉल पब्लिक स्कूल में 24 दिसंबर को एक जनसभा का रूप लेगा जिसे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। भाजपा के सभी पदाधिकारी गांव गांव घूम कर इस सभा में अधिक से अधिक लोगों को पहुचने की अपील कर रहे है। अमित शाह की यह सभा ऐतिहासिक होगी। भाजपा की यह जनसभा विपक्षी दलों को आईना दिखाने का कार्य करेगा। भाजपा के सभी कार्यकर्ता तन मन से इस जनसभा के लिये लगे है। उन्होंनें अधिक से अधिक लोगो को जनविश्वास यात्रा की सभा में पहुंचने की अपील किया

Related Articles

Back to top button