Breaking News

केंद्रीय बल सहित  पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च कर आमजन को कराया गया सुरक्षा का एहसास 

मदनपुर, देवरिया । मंगलवार को उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया के निर्देशानुसार आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में शान्ति एवं कानून व्यवस्था कायम करने तथा जनता के मध्य भयमुक्त मतदान करने का विश्वास कायम करने के दृष्टिगत मंगलवार को मदनपुर थाना क्षेत्र के कस्बा मदनपुर,गोला बाजार,बरांव,पकड़ी बाजार इत्यादि क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान जनता से अपील की गई कि यदि कहीं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता हुआ पाए तो तुरंत पुलिस को सूचना दे। यदि कोई व्यक्ति वोट डालने के लिए प्रलोभन दे तो उसके प्रलोभन में न आए और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। फ्लैग मार्च में, थानाध्यक्ष मदनपुर भवानी भीख राजभर मय पुलिस टीम एवं एस एस बी के उपनिरीक्षक बालेन्द्र सिंह समेत भारी संख्या में जवान सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button