Breaking News

5 साल में प्रदेश का हुआ चहुमुखी विकास : कामेश्वर सिंह

भाटपाररानी, देवरिया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा भाटपार रानी विधानसभा के ग्राम- कुकुर घाटी , पथरदेवा विधानसभा के ग्राम- कोइरी पट्टी में विशाल किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार के समय हम लोगों ने जनता से वादा किया था कि प्रदेश में गुंडागर्दी भ्रष्टाचार घूसखोरी समाप्त कर भयमुक्त वातावरण बनाएंगे सभी वादों को योगी सरकार ने पूरा किया है आज गुंडा या तो जेल में है या प्रदेश छोड़ भाग गए है। अपराध से बनाई गई संपत्ति को सरकार ने जप्त किया सरकारी जमीन पर कब्जा हटाए गए सरकारी जमीन पर बने माफिया के अवैध महलों को सरकार ने तोड़वा दिया । भाजपा नेता सभा कुँवर कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में सुशासन और कानून व्यवस्था ठीक से स्थापित करने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा आज पूरे प्रदेश की जनता सुकून से जी रही है । सुरक्षा व सुशासन पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है ।माफियाओं की अट्ठारह सौ करोड़ की संपत्ति जप्त किया है। वादा के अनुसार 86 लाख किसानों का ₹36 हजार करोड़ माफ किया कर्ज माफ किया गया, साथ ही 56 लाख मैट्रिक टन गेहूं खरीद हुई और किसानों के खाते मे सीधे पैसा भेजा है। जिला पंचायत सदस्य अजित सिंह ने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किये है। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ अरविन्द सहाय, भानु सिंह,जिला महामंत्री हरीश त्रिपाठी, जिला मंत्री रविन्द्र राय, प्रवीण तिवारी, आशीष सिंह, मयंक उपाध्याय, संजय सिंह सैथवार, ध्रुवदेव शाही उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button