
महाराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद महाराजगज के जिलाअध्यक्ष अनिल कुमार के अध्यक्षता में प्रदेश संगठन मंत्री पशुपतिनाथ गुप्त, युवाजिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता , संरक्षक मंडल जिला कमेटी की उपस्थिति में प्रेरणा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रभारी/जिला महामंत्री अजय राज कसौधन ने किया। 26 मई 1979 को बिक्रीकर के सर्वे छापे के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान अमीनाबाद लखनऊ के व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल जी की पुलिस की गोली से अमीनाबाद थाने के सामने शहादत हो गई थी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पिछले 22 वर्षों से प्रदेश के सभी जनपदों में उनकी शहादत को प्रेरणा दिवस के रूप में आयोजित करता आ रहा है।

प्रेरणा दिवस के अवसर पर समाज/व्यापार में प्रेरणादायी कार्य करने वाले कुछ व्यापारी को सम्मानित भी किया गया .जिसमेरामप्रीत गुप्ता सोनरा, राजेश मद्धेशिया मऊ पाकड़, राहुल जयसवाल फरेंदा रोड इन लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला संरक्षक रामसेवक साहू ,गौरी शंकर गुप्ता ,जवाहर लाल साहू, जिला कोषाध्यक्ष डॉक्टर आनंद कुमार गुप्ता,वरिष्ठ महामंत्री संजय पांडे ,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष /सदरप्रभारी अशोक गुप्ता, सदरे आलम ,जिला संगठन मंत्री विपिन पांडे ,नगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता, विधिक सलाहकार मृत्युंजय धामिया,नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिद्वार गुप्त,नगर मंत्री धीरज,श्याम,मदन ,मीडिया प्रभारी मदन लाल, व्यापारियों में करण चौरसिया,श्री कृष्ण, मोहर्रम अली,नीरज श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



