Entertainment

बॉलीवुड फिल्मों के खराब परफॉर्मेंस पर अक्षय ने दी प्रतिक्रिया

जानेमाने अभिनेता अक्षय कुमार ने बॉलीवुड फिल्मों के खराब परफॉर्मेंस पर कहा कि हमें समझने की जरूरत है कि दर्शकों को फिल्मों में क्या चाहिए और हम अपनी फिल्मों की नाकामयाबी के लिए किसी और को दोषी नहीं ठहरा सकते हैं।बॉलीवुड की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ साउथ की फिल्में जमकर कमाई कर रही है।

अक्षय से बॉलीवुड फिल्मों के खराब प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया।अक्षय ने कहा, “हमारी कमी की वजह से फिल्में नहीं चल रही हैं। मेरी गलती की वजह से फिल्म नहीं चली। मुझे कुछ बदलाव करने होंगे। मुझे समझना होगा कि दर्शक क्या चाहते हैं। मैं अपनी तरफ से बदलाव करना चाहता हूं। फिल्मों के फ्लॉप होने पर किसी दूसरे को ब्लेम क्यों करना बल्कि मैं खुद को इस चीज का दोषी मानता हूं।”(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button