Entertainment

सेना पर किए गए ऋचा चड्ढा के आपत्तिजनक ट्वीट पर भड़के अक्षय कुमार

फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों सेना को लेकर दिए गए अपने आपत्तिजनक ट्वीट की वजह से विवादों में हैं। दरअसल ऋचा ने गलवान घाटी को लेकर ट्वीट किया था- ‘गलवान हाय कह रहा है’। अपने इस ट्वीट के बाद ऋचा विवादों में आ गईं और उनपर देशद्रोह के आरोप लगने लगे। हालांकि ऋचा ने गुरुवार को माफी मांग भी ली। लेकिन उन्हें लेकर अभी तक लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। यहां तक की बॉलीवुड सेलेब्स भी ऋचा के विवादित टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

इस कड़ी में एक नाम फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का भी है।अक्षय कुमार ने ऋचा के विवादित ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-‘ये देखकर काफी दुख हुआ। हमें कभी भी अपने देश की सेना के प्रति एहसान फरामोश नहीं होना चाहिए। वो हैं तो हम हैं।’अक्षय कुमार का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। वहीं अक्षय कुमार के अलावा फिल्ममेकर अशोक पंडित, मनोज मुन्तशिर समेत कई हस्तियों ने ऋचा के इस विवादित टिप्पणी पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है और इसे आपत्तिजनक बताया है।

उल्लेखनीय है कि साल 2020 में भारतीय सेना और चीन के सैनिकों के बीच गलवान में झड़प हुई थी। इस झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

Related Articles

Back to top button