Breaking News

अखिलेश यादव होंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री:मनीष सिंह

भटनी, देवरिया। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनीष सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि भाजपा राज में शोषितों-वंचितों को सताया-अपमानित किया जा रहा है। युवाओं को नौकरी से दूर रखने और आरक्षण समाप्त किए जाने की साजिशें हो रही है। डॉ0 लोहिया और डॉ0 अम्बेडकर के विचारों का समता मूलक समाज बनाने का सपना पूरा करना है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के वैचारिक आंदोलन के रास्ते से ही सामाजिक न्याय को सुनिश्चित किया जा सकता है।

श्री सिंह ने कहा की अखिलेश यादव के यशस्वी नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनने के तीन महीने के अंदर जातीय जनगणना शुरू हो जाएगी। इस गणना के आधार पर सभी समाजों की समानुपातिक भागीदारी तय हो सकेगी। समाजवादी सरकार में पुरानी पेंशन जारी की जाएगी। समय से नौकरी में पदोन्नति के साथ छात्रवृत्ति और सबके साथ समान व्यवहार की व्यवस्था रहेगी। भाजपा ने समाज के हर वर्ग को धोखा दिया है। निजीकरण और आउटसोर्स से गरीबों के साथ अन्याय हुआ है। सरकारी सम्पत्तियाँ बेची जा रही हैं। निविदा कर्मचारियों को पूरा वेतन भी नहीं दिया जा रहा है।

व्यापार और उद्योग धंधे चौपट हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। युवा निराश और कुंठा का शिकार है। किसान बेमौसम की मार और खाद, बीज, कीटनाशक की बढ़ी हुई कीमतों से परेशान है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ हर परीक्षा में फेल साबित हुए हैं। उनके संकल्प पत्र में जितने वादे किए गए सब झूठे हैं। न लैपटाप बंटे, न किसान की आय दुगनी हुई, नहीं युवाओं को नौकरियां मिली और नहीं महिलाएं सुरक्षित रहीं। ध्वस्त कानून व्यवस्था में छेड़खानी से परेशान कई छात्राओं ने पढ़ाई छोड़ दी तो कुछ ने आत्महत्या तक कर ली।

मनीष सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव- 2022 में लोकतंत्र का भी फाइनल होगा। संविधान की रक्षा की भी यह परीक्षा की घड़ी होगी।इसलिए उत्तर प्रदेश की महान जनता ने भी अपना विकल्प अखिलेश यादव रूप में तलाश लिया है। तथा समाजवादी पार्टी पर ही जनता को भरोसा है। भाजपा से संविधान को खतरा है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही सामाजिक न्याय की लड़ाई सफलता से जीती जा सकेगी। सभी लोगों का मानना है कि हिम्मत, हौसला और इरादा अखिलेश यादव का ही मजबूत है। अब सभी जनमानस उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व में ही सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं।

Related Articles

Back to top button