Breaking News

अग्रसेन बने पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

देवरिया। पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक रुपई ग्राम पंचायत के सभागार में जिला उपाध्यक्ष अंकित वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव राम भरोसा चौरसिया ने किया। बैठक में अग्रसेन विश्वकर्मा को जिलाध्यक्ष, दिलीप कुमार भारती को उपाध्यक्ष और जितेंद्र यादव को संयुक्त मंत्री मनोनीत किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पाण्डेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता एन डी देहाती, प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री दिलीप कुमार मल्ल, संरक्षक मंडल के सदस्य नेशनल प्रेस यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विपुल तिवारी, देवरिया तहसील अध्यक्ष मन्नु वर्मा, सलेमपुर तहसील अध्यक्ष फैज नइम, भाटपार रानी तहसील अध्यक्ष पुनीत पाण्डेय, गोविंद मिश्रा, मिथिलेश कुमार, शहबाज खां, सुधेंद्र पाण्डेय पप्पू बाबा, सूरज सिंह राजपूत,आमोद कुमार यादव, डॉ प्रमोद कुमार, प्रमोद कुमार गौतम, अमित मदेशिया, मनोज कुमार रावत, बंधन प्रसाद, आदि सम्मानित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button