Crime

आगरा: एक ही परिवार के तीन शव बरामद

आगरा : उत्तर प्रदेश में आगरा के थाना न्यू आगरा के अंतर्गत लॉयर्स कॉलोनी में रविवार की सुबह एक घर में एक व्यक्ति और दादी-पोते के शव मिलने से सनसनी फैल गई।जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कमरे की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद आत्महत्या की गई है। यानि पिता ने बेटे और अपनी मां की हत्या की, फिर खुद जान दे दी।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button