Crime

शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर जहर खाने के बाद काट ली हाथ की नस

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर शहर में शनिवार को शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी की चौखट पर जाकर जहर खाने के बाद हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया,पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डाक्टरों ने गंभीर हालत में इलाज के लिये कानपुर रिफर कर दिया है। पुलिस ने लड़के व उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

पुलिस के मुताबिक घाटमपर निवासी शमरीन खातून का प्रेम संबंध अपनी बुआ के लड़के शाहिल निवासी हमीरपुर से चल रहा था। शमरीन खातून का कहना है कि शाहिल उसे दो साल से शादी करने का आश्वासन दे रहा था, बाद में उसने इंकार कर दिया,नाराज शमरीन आज अचानक घाटमपुर से हमीरपुर प्रेमी शाहिल के घर आ धमकी और दोनो में विवाद होने लगा। तभी लड़की ने शाहिल के घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया और हाथ की नस काट ली जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गयी। लड़की के भाई रहमान को जानकारी होते ही उसने हमीरपुर कोतवाली को फोन किया पुलिस मौके पर जाकर लहूलुहान हालत में लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया,गंभीर हालत में डाक्टरों ने उसे कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button