Breaking News

शहीद सैनिक के घर पहुंचकर सीआरपीएफ के जवानों ने दी सहयोग राशि

मार्ग दुघर्टना में अपनी जान गंवाए सैनिक के परिवार को.32 हजार की सहायता राशि सौंपकर परिजनों को बंधाया ढ़ांढस

भटनी, देवरिया । रविवार को सीआरपीएफ की एक टीम मार्ग दुर्घटना में अपनी जान गंवाए सैनिक के घर पहुंची। शहीद सैनिक के पिता से घटना की जानकारी लेने के बाद पिता को अपने वेतन से जुटाए गए नगद धनराशि को सौंपकर जवानों ने हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। पिता ने नम आंखों से सैनिकों का आभार प्रकट किया।

देवरिया जनपद के सीआरपीएफ में कार्यरत युवाओं ने एक टीम बनाकर जनपद में शहीद होने वाले सैनिक परिवारों के मदद की मुहिम चलायी है। छपिया जयदेव निवासी सीआरपीएफ के सहायक कमान्डेंट राजेश मौर्य, जिगिना मिश्र निवासी सीआरपीएफ के जवान अरुणेश मिश्र सहित जनपद के सौ से अधिक सैनिक साथियों ने एक समूह बनाया है। यह समूह अपने जनपद में सैनिक परिवारों के हर संभव मदद की योजना बनायी है। छुट्टी पर गांव आए सलेमपुर निवासी अनिल कुमार, मुकेश कुमार तथा लाल बाबू सोमवार को संवरेजी गांव पहुंचे। जहां मार्ग दुर्घटना में जान गवाएं सीमा सुरक्षा बल के सिपाही मुकेश कुमार के पिता धीरन प्रसाद से मुलाकात की। इस टीम ने शहीद सैनिक के पिता को 32 हजार की नगद धनराशि सौंपी तथा उन्हें अपने समूह के बारे में बताया। टीम के साथ अमित तिवारी, शिवबिहारी तिवारी, रमेश तिवारी, महेन्द्र,, बीरबल पटेल, बीरबहादुर आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button