State

अभयारण्य से निकलकर गांव पहुंचा ‘ओबान’, ग्रामीणों में दशहत

श्योपुर । मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक चीता ‘ओबान’ पास के गांव में घुस गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग का अमला चीते को सुरक्षित निकालने में जुट गया है।

ओबान नाम के इस चीते को बाकी चीतों के साथ फरवरी में ही बड़े बाड़ों से खुले जंगल में छोड़ा गया है। यह चीता जिले की विजयपुर तहसील के गोली पुरा और झाड़ बड़ौदा गांव के पास के इलाके में है। ग्रामीण उससे बचने के लिए लाठी-डंडे लेकर खड़े हो गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गई है और ओबान की सर्चिंग की जा रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार को सूचना मिली कि ओबान नाम का चीता पार्क एरिया से बाहर निकलकर विजयपुर तहसील के गोली पुरा और झाड़ बड़ौदा गांव के पास पहुंच गया। ग्रामीणों ने खेत में चीते को देखा तो डर गए। सुरक्षा की दृष्टि से सभी ग्रामीणों ने हाथों में लाठी-डंडे ले लिए। साथ ही चीते के बाहर निकलने की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग और प्रोजेक्ट चीता के अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंच चुके हैं। चीता खेत में बैठा था। वन विभाग की टीम उसका रेस्क्यू कर रही है।

शाम तक पार्क में आ जाएगा चीता

कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश वर्मा का कहना है कि रेस्क्यू जारी है। वन विभाग की टीमें चीते पर नजर बनाए हुए हैं। रेस्क्यू के दौरान ज्यादा छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं। उसे धीरे-धीरे कूनो पार्क में लाने की कोशिश की जा रही है। शाम तक यह चीता कूनो पार्क में पहुंच जाएगा। चीते या किसी नागरिक की सुरक्षा को खतरा पैदा न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button