Breaking News

आगरा को तीन विकेट से पराजित कर, दुद्धी सेमीफाइनल में

दुद्धी के पंकज ओझा हुए मैन आफ द मैच

दुद्धी, सोनभद्र– टाऊन क्लब के तत्वाधान में स्थानीय टीसीडी क्रीड़ांगन पर चल रहे 35वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्यारहवें मैच में मेजबान टाउन क्लब दुद्धी की टीम ने आगरा को 3 विकेटों से पराजित कर सेमीफाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच का टॉस आगरा के कप्तान कासिम ने जीता और ट्वेंटी-ट्वेंटी ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 129 रन बनाए। जिसमें अरमान ने तीन छक्का और 5 चौके की मदद से सर्वाधिक 43 रन बनाए। इसके अलावा दानसील ने एक छक्का और 2 चौका लगाते हुए 23 रन व विवेक ने 2 चौके लगते हुए 22 रन बनाए।

दुद्धी के गेंदबाजों में पंकज ओझा ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने निर्धारित 4 ओवरों के कोटे में मात्र 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किया। इसके अलावा आकाश को 3 व संदेश को 2 विकेट मिला। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी दुद्धी की टीम 15 ओवरों में अपने साथ विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। दुद्धी के बल्लेबाजों में सुमित सोनी ने 4 छक्का और 2 चौकों की मदद से सर्वाधिक 34 रन बनाए। इसके अलावा हेमंत सिंह 22 और राघवेंद्र ने 14 रन बनाए। आगरा के गेंदबाजों में अमित ने अपने निर्धारित 4 ओवरों में 31 रन देकर 2 विकेट अर्जित किया। इसके अलावा धौनीत 2 और कासिम ने एक विकेट हासिल किया। मेजबान टीम की ओर से 4 विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ी पंकज को मैन ऑफ द मैच घोषित कर रामानुज दुबे के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर सुनील गुप्ता व इकबाल, स्कोरिंग राहुल विराट, कमेंट्री सुनील जायसवाल व सलीम खान ने किया। बुधवार को दुद्धी जूनियर और गढ़वा झारखंड के बीच अंतिम क्वाटर फाइनल मैच खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button