UP Live

बलिया:गंगा में लाशें गिनने के बाद आमजन बेपरवाह, मुंडन संस्कार का लगा मेला

- प्रशासन बनी मूकदर्शक

बलिया: कोरोना महामारी के बीच गंगा में लगातार तीन दिन तक लाशों को गिनने के बाद शुक्रवार को आमजन बेपरवाह हो गई और नदी किनारे मुंडन संस्कार का मेला लग गया। हजारों की भीड़, घंटो पूजन और परंपराओं का प्रदर्शन। जबकि जिला प्रशासन मूकदर्शक बनी रही। गंगा नदी किनारे हर तरफ एक जैसा ही नजारा रहा। दोकती के सती घाट भुसौला, गंगा तट शिवपुर, तिवारी घाट, बहुआरा आदि गंगा तटों पर सुबह 5 बजे से ही सबसे ज्यादा भीड़ लगी।

यहां आलम यह रहा कि गंगा तट से दो किलोमीटर दूरी तक रास्ता जाम रहा। आने जाने में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मुंडन के समय मनौती के तौर पर गंगा उस पार जाकर पूजन अर्चन किया जाता है। उस समय भी एक नाव पर एक साथ दर्जनों लोग सवार होकर पूजन के लिए जाते रहे। गंगा तटों पर सुरक्षा के लिए लालगंज पुलिस तैनात रही किंतु सभी मूकदर्शक बने रहे। शारीरिक दूरी का पालन यहां परिकल्पना की कोरी बात बन गई।

Related Articles

Back to top button