
अपर जिला जज मनोज कुमार शुक्ला हुए निलम्बित
बस्ती । जिले के छपिया ग्राम निवासी सुल्तानपुर जनपद में तैनात अपर जिला जज मनोज कुमार शुक्ला को निलम्बित कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के छपिया ग्राम निवासी मनोज कुमार शुक्ला सुल्तानपुर में अपर जिला जज पद पर तैनात थे।
विगत दिनों इनके द्वारा नहर खुदाई का कार्य जेसीबी के आगे लेट कर जबरन रोक दिया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उन्हें बार-बार रोका जा रहा था, लेकिन उनके द्वारा मनमानी किया जा रहा था। इनको एक बार हाईकोर्ट द्वारा भी नोटिस जारी किया गया था। इस मामले को लेकर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने अपर जिला जज के कारनामे को लेकर शासन को रिपोर्ट भेजा था। हाईकोर्ट ने इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए अपर जिला जज मनोज शुक्ला को निलम्बित कर दिया तथा उन्हें हेड क्वार्टर सोनभद्र अटैच कर दिया गया।(हि.स.)



