Breaking News

होम्योपैथिक कॉलेजों में छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप में अपर निदेशक निलंबित

एक बाबू को भी किया गया निलंबित, दो संविदा कर्मियों की सेवा निरस्त

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होम्योपैथिक के निजी शिक्षण संस्थानों में छात्रवृत्ति की धांधली करने वाले अपर निदेशक और एक लिपिक समेत अन्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। होम्योपैथिक निदेशालय के अपर निदेशक शिक्षा मनोज यादव और वरिष्ठ लिपिक होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड विनोद कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा संविदा लिपिक दिनेश चंद्र दुबे और सुषमा मिश्रा का संविदा समाप्त करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। सुनीता मलिक के खिलाफ वित्तीय अनियमितता आपराधिक कृत्य के लिए उनके विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। सुनीता मलिक मेडिसिन बोर्ड की कर्मचारी नहीं हैं और उनके नाम का फर्जी डीएससी बनाकर उसका दुरुपयोग हुआ है।

छात्रवृत्ति में हुई वित्तीय अनियमितता की रिकवरी समाज कल्याण विभाग करेगा। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि उक्त छात्रवृत्ति में वित्तीय अनियमितता के लिए शिक्षा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के जिन-जिन अधिकारियों की जवाबदेही बन रही है, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button