Entertainment

अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने अपनी नेक्स्ट फिल्म ‘मझधार’ की शूटिंग कर दी शुरू, विक्रांत सिंह के साथ बनी रोमांटिक जोड़ी

फिल्म मंझधार मेरे दिल के बहुत ही करीब है : पाखी हेगड़े

भोजपुरी फिल्मों की स्टार अभिनेत्री पाखी हेगड़े अब फिल्म ‘मझधार’ में नजर आएंगी जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि पाखी हेगड़े इस पारिवारिक सिनेमा में हीरोइन मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह के साथ काम कर रही हैं। पाखी हेगड़े ने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस और दर्शकों को इस फ़िल्म के बारे में बताया है और कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
फ़िल्म ऎक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर फ़िल्म ‘मझधार’ के सेट से मुहुर्त की कुछ फ़ोटो साझा की हैं। इन तस्वीरों में पाखी हेगड़े के साथ विक्रांत सिंह, मनोज सिंह टाईगर, आलोक सिंह, फिरोज खान और रुपा मिश्रा नजर आ रही हैं।

पाखी हेगड़े ने शूटिंग की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडियो हैंडल द्वारा साझा की हैं। इन तस्वीरों के आउट होते ही फैंस के कमेंट्स आने लग गए हैं। भोजपुरी दर्शक इस फिल्म की प्रतीक्षा करने लगे हैं। पाखी हेगड़े ने कहा है कि मंझधार मेरे दिल के बहुत ही करीब फ़िल्म है। फ़िल्म के सेट पर शूटिंग का टाइम बेस्ट तरीके से गुजर रहा है जैसे हम सब फैमिली मेम्बर्स हैं। यह फ़िल्म करके मैं बेहद खुश हूं। मनोज सिंह टाइगर और डायरेक्टर आलोक सिंह के साथ यह फ़िल्म करके काफी उत्साहित हूं। आलोक जी और पूरी टीम वंडरफुल है। फ़िल्म में को स्टार विक्रांत सिंह के साथ काम करके भी मजा आ रहा है जो सीसीएल के टाइम के फ्रेंड रहे हैं। रूपा मिश्रा के साथ भी वर्किंग एक्सपीरियंस कमाल का है। फ़िल्म के डीओपी फिरोज़ खान हैं। गौरतलब है कि आलोक सिंह के डायरेक्शन में बन रही ‘मझधार’ एक फैमिली ड्रामा है। इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में की का रही है। मिनी लाइव स्टूडियोज के बैनर तले बन।रही इस फिल्म में पाखी हेगड़े और विक्रांत सिंह की फ्रेश जोड़ी देखने लायक होगी। फ़िल्म में मनोज टाइगर का किरदार भी काफी महत्वपूर्ण है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button