EntertainmentPolitics

अब राजनीति में नहीं आएंगे अभिनेता रजनीकांत

चेन्नई । दक्षिण के मशहूर अभिनेता रजनीकांत और राजनीति का लेकर लगाए जा रहे कयासों पर आज विराम लग गया। दरअसल उन्होंने आज राजनीति में न आने के अपने अहम फैसले का सार्वजनिक तौर पर ऐलान कर दिया। उन्होंने अपने मंच रजनी मक्कल मंदरम को भी भंग कर दिया। उन्होंने कहा, भविष्य में राजनीति में आने की मेरी कोई योजना नहीं है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वे रजनी मक्कल मंदरम के पदाधिकारियों से बातचीत कर राजनीति में आने या न आने का फैसला करेंगे। 2018 में अस्तित्व में आए रजनी मक्कल मंदरम को रजनीकांत की राजनीतिक पार्टी के लिए लॉन्च व्हिकल माना जाता था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button