Breaking News

ABVP ने चलाया मेरा वोट मेरी आवाज अभियान

बरहज, देवरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से”मेरा वोट मेरी आवाज” आवाज चलाया जा रहा है। परिषद पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर घर जाकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। उन्हें मतदान का महत्व और इसकी शक्ति के बारे में जागरूक करते हुए पत्रक भी वितरण कर रहे है। प्रान्त सह कला मंच प्रमुख नम्रता मिश्रा ने बताया कि जनपद में शत प्रतिशत मतदान के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। गाँव गाँव जाकर मतदाताओं को जागरूक करने के साथ लोकतंत्र में उनकी भूमिका का महत्व भी समझाया जा रहा है।

नगर पालिका सदस्य शुभम निषाद ने बताया कि बहुमत प्राप्त कर बनने वाली सरकार मजबूती से विकास करेगी ,इसके लिए जरूरी है मतदान का प्रतिशत बढ़े और मतदाताओं को इसका महत्व भी समझ मे आये । शुक्रवार को देवनगर जिले के बरहज विधानसभा के पैना, मेहियवा गांव में अ.भा.वि.प.के सदस्यों ने अभियान चलाकर मतदान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अभियान में प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य आँचल साहनी,नगर मंत्री अमन गुप्ता, जिला सहसंयोजक सोनाली सोनकर,रिशु, प्रीति, मुश्कान,श्रद्धानंद तिवारी, निखिल,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button