Breaking News

शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित कर अभिषेक बने मिस्टर सोनभद्र

रेनुकूट के अरुण द्वितीय व दुद्धी के सोनू रहे तृतीय स्थान पर

दुद्धी, सोनभद्र : स्थानीय टाउन क्लब के क्रीड़ांगन पर रविवार की रात आयोजित जिला स्तरीय शरीर सौंदर्य प्रतियोगिता में दुद्धी के शिवाजी फिटनेस के ट्रेनर अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान अर्जित कर मिस्टर सोनभद्र होने का गौरव हासिल किया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष रजत राज ने बताया कि रविवार की रात पुरुष वर्ग के लिए आयोजित ओपन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दुद्धी कस्बे सहित रेनुकूट, अनपरा, रावर्ट्सगंज, विंढमगंज, महुली सहित जनपद के कुल 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागी टीसीडी स्थित सार्वजिक मंच पर चार जजों के समक्ष अपने हृष्ठ-पुष्ठ सुडौल शरीर पर आयल, क्रीम, बॉडी पालिश लगाकर अलग-अलग आकर्षक अंदाज में विभिन्न कोणों से शरीर का प्रदर्शन करते रहे। प्रतिस्पर्धा के रेफरी राकेश श्रीवास्तव (रेनुकूट) द्वारा विसिल बजते ही प्रतिभागियों द्वारा अंग प्रदर्शन शुरू किया जाता।

सुंदर शरीर पर उभरे मसल्स को देखकर बीच-बीच में मौजूद अतिथियों व दर्शकों द्वारा करतल ध्वनि से उनमें ऊर्जा का संचार किया जा रहा था। बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा में जजों ने दुद्धी शिवाजी फिटनेस से प्रतिभाग करने वाले अभिषेक को प्रथम, रेनुकूट के अरुण को द्वितीय तथा शिवाजी फिटनेस के खजुरी निवासी सोनू गुप्ता ने तृतीय स्थान पर घोषित किया। स्थान अर्जित करने वाले तीनों प्रतिभागियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार, दिलीप पांडेय, सुमित सोनी व राकेश आजाद द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

शेष सभी 24 प्रतिभागीयों को भी सांत्वना पुरस्कार के रुप में कमेटी द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। चार जजों की बेंच में रावर्ट्सगंज के रामजी यादव, रेणुकूट के संतोष जी, मालवीय जी, व आनंद जी शामिल रहे। शुभम सोनी ने लोडर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोरखनाथ अग्रहरि, पियूष सोनी, रजनीश कुमार, अवधेश प्रजापति, कृष्णा कुमार, निखिल कसेरा, सवी जायसवाल सहित भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button