बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में रविवार को तड़के खेत में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना की सूचना पर समस्त पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि भदेहदू गांव के हार में रविवार को तड़के यह घटना उस समय हुई, जब जितेंद्र (25) नामक युवक अपने भाई रोहित के निकट खेत में सो रहा था । इसी दौरान गांव के ही राम मिलन नामक कथित युवक ने जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसे गोली मारते हुए मृतक के भाई ने देख लिया। घटना के बाद राम मिलन मौके से फरार हो गया। (वार्ता)



