Breaking News

कल निकलेगी अनोखी शिव बारात, साक्षी बनेंगे देवता और दानव

भव्य भंडारे में महाप्रसाद की होगी विशेष व्यवस्था

दुद्धी,सोनभद्र : नगर के शिवाला मंदिर व डीहवार बाबा प्रांगण से शनिवार को निकलने वाली ऐतिहासिक बारात की तैयारी पूरी कर ली गई है। अड़भंगी बाबा भोलेनाथ की इस अद्भुत व आकर्षक बारात का इंतजार पूरे वर्ष भक्तों में बना रहता है। बैलगाड़ी पर सवार दूल्हे बाबा भोलेनाथ का वाहन आगे आगे तथा रंग विरंगे परिधान में सज संवरकर देवताओं का रथ बाबा के पीछे पीछे चलता है। तो वहीं भूत-पिशाच का रूप धरे नन्हें मुन्ने बच्चों का हुडदंग बारात का प्रमुख आकर्षण होता है।बम पटाखों के बीच आदिवासी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कर्मा व शैला नृत्य लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करता है।

नगर के शिवाला मंदिर से निकलने वाली शिव बारात कैलाश कुंज द्वार (लवकुश मंदिर) मल्देवा को प्रस्थान करती है, तो दूसरी बारात नगर के डीहवार बाबा प्रांगण से निकलकर प्राचीन मेला क्षेत्र लौवा नदी हिरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचता है। दोनों ही मेला स्थल पर बारात की भव्य अगवानी आयोजक मंडल द्वारा की जाती है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहते हैं। वहीं लौवा नदी हिरेश्वर महादेव मंदिर पर प्रवचन एवं भव्य भंडारे ( महाप्रसाद) का भी आयोजन किया जाता है।जिसमें हजारो श्रद्धालु शरीक होते हैं।

Related Articles

Back to top button