Breaking News

सड़क किनारे बैठे युवक के उपर गिरा पेड़, मौत

मईल, देवरिया। मईल थानाक्षेत्र के एक गांव में सड़क के किनारे बैठे एक युवक के ऊपर सागौन का पेड़ टूट कर गिर गया। जिससे दब कर युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मईल थाना क्षेत्र के करौता गांव निवासी चन्द्र राजभर (30) पुत्र स्व. बंसत राजभर गांव में सड़क के किनारे बैठा था। इसी बीच पास के खेत में लगे सागौन का पेड़ टूट कर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button