Varanasi

तिरंगे के साथ पिंडरा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, 13 को फिर यात्रा

वाराणसी के पिंडरा मंडल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। काशी क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष अशोक चौरसिया, विधायक डॉ. अवधेश सिंह और जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। 13 अगस्त को काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों में जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा आयोजित होगी।

वाराणसी : हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को पिंडरा विधानसभा के पिंडरा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। काशी क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष अशोक चौरसिया के मुख्य आतिथ्य में निकली यात्रा में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह और वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के बीच कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

यात्रा को संबोधित करते हुए अशोक चौरसिया ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान तथा राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने और देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करने का माध्यम है। “तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश के शहीदों के प्रति सम्मान और 140 करोड़ भारतीयों की एकता का प्रतीक है।”

राम सकल पटेल ने कहा कि जाति, धर्म, भाषा और वर्ग के संकीर्ण भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में सोचना ही सच्ची देशभक्ति है। तिरंगा प्रत्येक भारतीय की पहचान और गौरव है। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों को नमन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

यात्रा में जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, जिला महामंत्री डॉ. जेपी दुबे, मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा, मंडल प्रभारी ओमप्रकाश पटेल, अवधेश राय, दीपक सिंह, विकास राय, संदीप राय, प्रकाश चंद जायसवाल, रामू गुप्ता, रमेश जायसवाल और रामाश्रय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

13 को काशी क्षेत्र में जिला स्तर पर निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि हर घर तिरंगा- तिरंगा यात्रा अभियान के तहत 13 अगस्त को वाराणसी जिला व महानगर सहित काशी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी सोलह जिलों में जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

रक्षाबंधन पर यूपी में चलेंगी अतिरिक्त बसें, जानें पूरी व्यवस्था

लखनऊ में नकली दवाओं का बड़ा खेल, 39 लाख Zoryl M1 का हिसाब गायब

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button