कोरोना प्रभावित देशों में स्पेन को पीछे छोड़ भारत 5वें नंबर पर, 2 लाख 46 हजार से अधिक मरीज;7000 के करीब मौतें
नई दिल्ली, 07 जून एएनएस)। भारत अब स्पेन को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर दो लाख 46 हजार 628 हो गए हैं, जबकि 7 हजार के करीब लोगों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटे से भी कम समय में भारत इस महामारी के मामलों की संख्या की दृष्टि से इटली और स्पेन से भी आगे निकल गया। अब अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन ही इस मामले में उससे आगे हैं। अमेरिका के जान्स हापकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार स्पेन में अब तक इस महामारी के 2 लाख 41 हजार 310 मामले सामने आ चुके हैं।



