Breaking News

जन जन का जुड़ाव व आज की आवश्यकता है सहकारिता – बाल्मीकि त्रिपाठी

दुद्धी, सोनभद्र– सहकारिता देश के मूल में है, इसका जुड़ाव जन जन तक है। इसे शीर्ष तक ले जाना हमारी प्राथमिकता है। उक्त बातें सभापति यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएफ) बाल्मीकि त्रिपाठी ने बतौर मुख्य अतिथि दुद्धी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज जिस मुकाम पर मैं पहुँचा हूँ ,वह इन कार्यकर्त्ताओ की देन हैं।भाजपा का कार्यकर्त्ता पैदल चलकर,भूखे रहकर कार्य करता है। इन कार्यकर्त्ताओ की समस्या के समाधान के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूँगा।अब तक सहकारिता में जो हुआ है , उसमे परिवर्तन लाने का प्रयास करूंगा।

उन्होंने कहा कि सदस्यता एवं सक्रियता के मामले में प्रदेश का पहला जिला सोनभद्र है।जिसने सहकारिता के क्षेत्र में अपना अलग पहचान छोड़ा है। आगे कहा कि देश के प्रधान सेवक मोदी जी ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की है।उन्होंने सहकारिता को और मजबूत करने का आह्वान करते हुए, कार्यक्रम संयोजक दुद्धी क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष रामेश्वर राय को बेहतर कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर / सोनभद्र के चेयरमैन लोक नारायण सिंह ने कहा कि सहकारिता का मतलब एक दूसरे का सहयोग है। सहकारिता की स्थापना कुछ वर्षों का नही, अपितु हमारे कई पीढ़ी के पूर्वजों के समय से रहा है।पहले किसी के यहां विवाह हो तो मेहमानों के लिए सहयोग में किसी के घर से चादर,तो किसी के घर से चारपाई, किसी के घर से बर्तन आ जाता था, यही तो रियल सहकारिता है। आज भी उसका वही सहयोगी स्वरूप है, बस सेवा भाव के तौर तरीकों में थोड़ा बदलाव आया है। उन्होंने सहकारिता से जुड़े लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सहयोग की भावना कार्य करें तो हर मंजिल आसान होगी।

अध्यक्षता कर रहे रामेश्वर राय ने कहा कि सहकारिता हमारे खून में है, इसे बुलन्दी पर ले जाने में कोई कोर कसर नही छोड़ूंगा। लेकिन जिन सहकारिता से जुड़े लोगों की बदौलत मैं यहां हूं, उनकी समस्याओं का समाधान न करा पाने की स्थिति में बड़ी पीड़ा होती है। कई कई माह उनके वेतन नही मिलते। उन्होंने सभापति से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र पर कृपा दृष्टि बनाये रखें। इसके पूर्व डॉ.लवकुश प्रजापति, मनोज मिश्रा, दिलीप पांडेय, मनोज सिंह बबलू आदि ने संबोधित किया।

संचालन डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने किया। इस अवसर पर राघवेंद्र पाण्डेय, विंध्यवासिनी प्रसाद, दशरथ कुमार, डॉ सुरेश कुमार, संजू तिवारी, अजय कुमार, राकेश गुप्ता, सुशील गुप्ता, मथुरा प्रसाद, परमेश्वर यादव, पंकज जायसवाल समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button