Breaking News

काव्य संध्या एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

दुद्धी, सोनभद्र– पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के तत्वाधान में स्थानीय कस्बे के एक निजी होटल में रविवार की रात काव्य संध्या एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद राम शकल विशिष्ट अतिथि राजन चौधरी सेवानिवृत्त जिला जज थे। कार्यक्रम में सांसद रामशकल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की उपलब्धि को गिनाते हुए कहा कि संघ के प्रचारक के पद पर उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय अर्थव्यवस्था के नाम पर काम किये। एकांत मानववाद का जीवन दिया।

उन्होंने कहा कि 25 सितंबर, 2022 की तारीख को हमारा देश महान नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के रूप में मनाता है। दीनदयाल उपाध्याय को भारत में गरीब-दलितों की आवाज भी कहा जाता था। उनका सपना था कि देश की हर जन कल्याणकारी योजना का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। “समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए योजनाएं बननी चाहिए। अंत में मुख्य अतिथि ने “कहवां से आवेल किशन कन्हैय्या हो, कहवां से आवे राधा गोरी, पड़ेला झिर-झिर बुनिया” जैसी कजरी सुनकर श्रोताओं की तालियां बटोरी। इसके पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन को माल्यार्पण कर मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुभारंभ की गई। कार्यक्रम के प्रारंभिक चरण में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा कर्मा नृत्य बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में बीते दिनों पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर निबंध प्रतियोगिता में स्थान अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात रात्रि काव्य संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें संध्या का शुभारंभ वरिष्ठ कवि जगदीश पंथी द्वारा सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ। इसके बाद नरेंद्र नीरव, यथार्थ विष्णु, प्रदुम त्रिपाठी, डॉ लखन राम जंगली, जय प्रकाश चौबे कक्का, विकास वर्मा, कौशल्या कुमारी चौहान, धनंजय सिंह राखी, इश्तियाक खान जैसे जनपद स्तरीय कवियों द्वारा अपनी रचनाएं सुनाकर महफिल से वाहवाही लूटी गई। काव्य संध्या का संचालन हसन सोनभद्र ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर लवकुश प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर राय व कोषाध्यक्ष विंध्यवासिनी प्रसाद ने सबका आभार जताया।समारोह का संचालन महामंत्री जितेन्द्र कुमार ने किया।इस अवसर पर महेशानंद सिंह, नंदलाल अग्रहरी एडवोकेट, राकेश श्रीवास्तव, डॉ विनय श्रीवास्तव, डॉक्टर के के चौरसिया, डॉक्टर विनय गुप्ता, डॉक्टर हर्षवर्धन, जवाहरलाल सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button