National

कोरोना का देश में कहर, अब तक 2,36,657 मामले, कुल 6642 से अधिक की मौत

नई दिल्ली,। देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। कोरोना महामारी के फैलने के बाद पहली बार देश में 24 घंटे के भीतर जहां मरीजों की कुल संख्या 2,36,657 हो गई, वही 294 संक्रमित मरीजों की जान चली गई है। एक दिन के अंदर 294 लोगों के मरने से कुल मृतकों का आंकड़ा 6,642 पहुंच गया।

कोरोना वायरस से दुनिया में मरने वाले लोगों के मुकाबले भारत में कम मौतें हुई हैं। संक्रमण से वैश्विक मृत्यु दर  5.8 फीसदी है, लेकिन भारत में कोविड-19 से मरने वालों का दर अभी भी 2.8 फीसदी है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, कुल 4,611 कोविड – 19 मरीज़ ठीक हुए हैं। इस प्रकार, अब तक, कुल 1,14,073 मरीज कोविड – 19 से ठीक हो चुके हैं। कोविड – 19 रोगियों के ठीक (रिकवरी) होने की दर 48.20% है। वर्तमान में, 1,15,942 सक्रिय मामले हैं और सभी गहन चिकित्सा देखरेख में हैं।

आईसीएमआर ने संक्रमित व्यक्तियों में नावेल कोरोनावायरस का पता लगाने के लिए परीक्षण क्षमता को और बढ़ा दिया है। सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 520 हो गयी है और निजी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 222 (कुल 742) हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 1,37,938 नमूनों का परीक्षण किया गया। इस प्रकार अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 45,24,317 है।

Related Articles

Back to top button