Breaking News

दुर्गा पूजा पर कानफाड़ू डीजे नही बजेंगे:एसडीएम

पिंडरा। इस बार नवरात्र पर कानफाड़ू डीजे बजाने वाले पूजा संचालन कमेटी पर कार्रवाई होगी। बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए कोई पंडाल नही स्थापित होंगे। शांतिभंग करने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी दी।

बुधवार को फूलपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम पुष्पेंद्र पटेल ने कही। उन्होंने थाना परिसर में पीस कमेटी व दुर्गा पूजा समितियों की बैठक के दौरान  कही। उन्होंने कहा कि कोई भी पूजा समिति बिना  फायर व बिजली विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए स्थापित नही होंगे। डीजे भी कम आवाज यानी निर्धारित डेसिबल में बजेंगे। सभी मूर्ति का विसर्जन तालाब में होगा।  सीओ अभिषेक पांडेय ने किसी भी पंडाल को सड़क पर न बनने का निर्देश दिया। वही अराजक तत्वों के बारे में सूचना देने की अपील की। दुर्गा पूजापंडाल के दौरान कोई भी अप्रियघटना होती है तो उसके जिम्मेदार आयोजक स्वयं होंगे।

मीटिंग के दौरान खालिसपुर से आए पंडाल समितियों में से एक पदाधिकारी ने कहाकि दुर्गा पूजा पंडाल के ठीक सामने शराब के ठीके की दुकान है। जिसे नवरात्र में बन्द करा दिया जाय। वही ताड़ी में  दुर्गा पंडाल समिति ने पूछा की रोड पर पंडाल लगाते है जिसपर सीओ ने कहाकि प्रवेश और निकास दोनों रोड की तरफ न हो बैरिकेडिंग कर के अंदर की तरफ हो जिससे रोड बाधित ना हो। फूलपुर थाना क्षेत्र में  अखिलेखो के अनुसार 51 जगह दुर्गा पंडाल लगनी है।लेकिन इससे इतर 150 पंडाल स्थापित होते है। इस दौरान थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा समेत अन्य लोग थे।

त्योहार पर अशांति बर्दाश्त नहीं:सीओ

चौबेपुर। आगामी त्योहार को लेकर सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने चौबेपुर थाने पर पूजा समितियों, प्रधान व क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्व को शांति पूर्वक मनाया जायेगा और अगर कोई कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो कार्रवाई निश्चित तौर पर की जायेगी।

उन्होंने पूजा पंडालों पर सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र के साथ साथ बिजली, पानी की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।  इसके लिए विद्युत विभाग, लोक निर्माण के मातहतों से संपर्क कर व्यवस्था समय से पहले करने को कहा। पूजा पंडालों पर भजन कीर्तन के लिए लाउडस्पीकर की ध्वनी कम रखने का निर्देश दिया।  प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि रामलीला, दशहरा, दुर्गा पूजा में कहीं किसी प्रकार की परेशानी हो तो पुलिस को सूचित करें पुलिस सहायता करेगी। इस मौके पर पर अवर अभियंता रोहित राय अरूण सिंह, योगेन्द्र पांडेय, मनोज तिवारी, काशी नाथ उपाध्याय, महेंद्र प्रताप यादव एन पी जायसवाल नन्हे प्रदीप सोनी राजू आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

सड़क पर उतरी रोहनिया पुलिस, चला चेकिंग अभियान

रोहनिया। रोहनिया थाना पुलिस ने बुधवार को वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। ये अभियान सुरक्षा के दृष्टिगत और मादक पादार्थ की तस्करी को रोकने के लिए किया गया साथ ही यातायात नियमों के पालन के लिए भी था। इस दौरान चालान और जुर्माना की कार्रवाई हुई। मोहनसराय के पास पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की बारीकियों से जांच की साथ ही बिना हेलमेट ओर सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की।

कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक रोहनिया ओमप्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी के निर्देश पर चौकी प्रभारी मोहनसराय रजनीश त्रिपाठी के साथ मोहनसराय पुलिस चौकी के समीप वाहनों की चेकिंग किया गया,शहर में प्रवेश करने वाले हर एक वाहन जिसमे कार,पिकअप,ट्रक,बाइक व अन्य वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान वाहन में रखे बैग आदि को खोलकर देखा गया। मादक पदार्थ या फिर कोई भी धारदार हथियार तो नहीं है,इसका चेकिंग में विशेष ध्यान दिया जा रहा था। चेकिंग अभियान में प्रमुख रूप से कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक रोहनिया ओमप्रकाश यादव,चौकी प्रभारी मोहनसराय रजनीश त्रिपाठी,उप निरीक्षक प्रशिक्षु अभिषेक कुमार तिवारी,अनिल सिंह,मनीष कनौजिया,विकास वर्मा,राम आशीष चौरसिया,अजय यादव,अजय गौड़ रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button