Breaking News

यूपीः न्याय में बाधा बन रहे अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई

शासन स्तर के 10 और पांच डीएम समेत 73 अधिकारियों से मांग गया स्पष्टीकरण

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्याय में बाधा बन रहे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऐसे चिन्हित सभी अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी की गयी है। इनमें शासन से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं।

जनसमस्याओं के निस्तारण में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 73 अफसरों को नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक 10 शासन स्तर के विभागाध्यक्षों, पांच कमिश्नर, 10 डीएम, पांच विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, पांच नगर निगमों के नगरायुक्त और 10 तहसीलों को नोटिस जारी की गयी है।

इससे पुलिस विभाग अछूता नहीं है। पुलिस महकमे में भी लापरवाह अधिकारियों का नाम सामने आया है। तीन एडीजी और आईजी, पांच आईजी और डीआईजी, 10 कमिश्नरेट, एसएसपी और एसपी समेत 10 थानों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया गया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button