National

24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 9304 कोरोना मरीज, 260 लोगों की मौत

नई दिल्ली । देश में पिछले 24 घंटे में पहली बार 9 हजार से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं। गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए डेटा के मुताबिक 9304 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस दौरान देश में 260 लोगों की इस संक्रमण की वजह से जान चली गई है और मृतकों का आंकड़ा छह हजार के पार चला गया है। कोविड-19 से देश में अब तक 6075 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2 लाख 16 हजार 919 हो गई है तो अब एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 6 हजार 737 है। पिछले 24 घंटे में 3804 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 1 लाख 4 हजार 107 मरीज रिकवर हो चुके हैं। बुधवार को देश में 8,909 नए मामले मिले थे जबकि 217 लोगों की मौत हुई थी।

पिछले 24 घंटों के दौरान, कुल 3,804 कोविड-19 रोगी ठीक हुए हैं। इस प्रकार, अब तक, कुल 1,04,107 रोगी कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। कोविड-19रोगियों के बीच ठीक (रिकवरी) होने की दर 47.99 प्रतिशत है। वर्तमान में 1,06,737 सक्रिय मामले हैं और सभी गहन चिकित्सा देखरेख में हैं। आईसीएमआर ने संक्रमित व्यक्तियों में नावेल कोरोनावायरस की जांच के लिए परीक्षण क्षमता बढ़ा दी है। सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाकर 498हो गई है और निजी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 212 हो गई है। पिछले 24 घंटों में1,39,485 नमूनों के परीक्षण किये गए। इस प्रकार अब तक जांच किये गए नमूनों की कुल संख्या 42,42,718 है।

Related Articles

Back to top button