Breaking News

उत्तर प्रदेश के पहले एनसीसी प्रशिक्षण केन्द्र हेतु भूमि का हुआ निरीक्षण

पीपीगंज, गोरखपुर। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के आदेश के अनुपालन में जनपद गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के पहले एनसीसी के प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के सम्बंध में आज एनसीसी मुख्यालय से गोरखपुर ग्रूप के सैन्य अधिकारी डिप्टी कमाण्डर कर्नल आर.आर. चंदेल एवं ट्रेनिंग ऑफ़िसर ले. कर्नल डी.के. सिंह ने उपज़िलाधिकारी कैम्पियरगंज पंकज दीक्षित के साथ पीपीगंज के पास एवं सदर तहसील के अंतर्गत तालकंदला में स्थलीय निरीक्षण किया।

बताते चलें कि उक्त ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना का प्रयास पूर्व की सरकार के समय वर्ष 2014 में भी किया गया था पर तत्कालीन सरकार की उदासीनता के चलते ट्रेनिंग सेंटर के लिए भूमि भी उपलब्ध नहीं हो पाई थी।विगत दिनों मुख्यमंत्री के गोरखपुर आगमन पर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर दीपेन्द्र रावत द्वारा  यह मामला  मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया .उन्होंने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी गोरखपुर को जमीन उपलब्ध कराने का आदेश दिया, जिसके अनुपालन में आज एनसीसी के डिप्टी ग्रूप कमाण्डर कर्नल आर.आर. चंदेल व प्रशिक्षण अधिकारी ले. कर्नल डी.के. सिंह के द्वारा उपरोक्त प्रशिक्षण सेंटर हेतु जमीन का अवलोकन किया गया।

भाजपा नेता अमित सिंह मोनू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इस पहले ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना से पूरे उत्तर प्रदेश विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतम युवाओं को एनसीसी की बेहतरीन ट्रेनिंग मिलेगी। मुख्यमंत्री  की प्रेरणा से ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य जल्द ही प्रारम्भ हो जाएगा। इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह, अमित सिंह ‘मोनू, आदर्श सिंह कमलेश शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button