बड़ागांव। बड़ागांव थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में किराए के मकान में रह रही महिला ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे नीचे उतारा और आगे की कार्रवाई के लिए भिजवाया। मायके वालों ने दहेज के लिए आत्महत्या करने पर विवाहिता को मजबूर करने का आरोप लगाया और बड़ागांव थाने में सास,ससुर,जेठ, जेठानी एवं ननद के खिलाफ रपट दर्ज कराई। पुलिस ने ससुर को हिरासत में लिया।
जंसा थानाक्षेत्र के गांव हीरमपुर रामेश्वर गांव निवासी लल्लु राम की पुत्री कंचन देवी (25) की शादी 20 फरवरी 2020 में बड़ागांव थानाक्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी राजाराम चौधरी के पुत्र अक्षय कुमार के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के मुताबित सब दिया गया। आरोप है कि इसके बाद भी कंचन पर दहेज का दबाव बनाया जा रहा था और उसे प्रताड़ित ससुराल वाले करते थे। मांग पुरी ना होने के कारण जनवरी 2022 में विवाहिता के ससुर,सास,जेठ, जेठानी एवं ननद ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह अपने पति के साथ किराये के मकान में रहती थी।
रविवार की सुबह उसका पति कहीं गया हुआ था इस बीच विवाहिता किसी समय कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर घर में लगे पंखे की कुंडी में फांसी लगा ली। दोहपर तीन बजे विवाहिता का भाई पंकज कुमार बहन से मिलने पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाई जवाब नही मिलने पर रोशन दान से देखा तो बहन फांसी के फंदे पर झूल रही थी। उसने स्थानीय पुलिस सहित परिजनों को सूचना दी। मौके पर सीओ समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुुंचे और मामले की छानबीन की।



