Breaking News

देवरिया की 27 महिलाएं एवं बच्चे फंसे प्रयागराज एयरपोर्ट पर

12 किलोमीटर पर बस का तेल खत्म

देवरिया । शहर के 27 महिलाएं और एक बच्चा चित्रकूट व प्रयागराज होते हुए अन्य तीर्थ स्थलों से वापस देवरिया आना था। आज प्रयागराज एयरपोर्ट से गोरखपुर के लिए इंडिगो फ्लाइट से यात्रा करना था। ऐन वक्त पर इंडिगो फ्लाइट के जिम्मेदार आला अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर महिलाओं को निरस्त की सूचना दी।

प्रयागराज एयरपोर्ट से गोरखपुर के लिए इंडिगो फ्लाइट से यात्रा करना था। ऐन वक्त पर इंडिगो फ्लाइट के जिम्मेदार आला अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर महिलाओं को बताया कि फ्लाइट निरस्त कर दी गई है। महिलाओं को बस से गंतव्य की ओर जाने के लिए बैठा दिया। बस 12 किलोमीटर गया ही था कि तभी बीच रास्ते में बस का तेल खत्म हो गया। वहीं महिलाएं और बच्चे गर्मी में भूखे प्यासे घंटों तड़पते रहे। वहीं एक महिला ने अपने घर पर घटना की सूचना दी। तो रोहित अग्रवाल ने 112 यूपी पुलिस से मदद मांगी।

प्रयागराज 112 यूपी पुलिस महिला का मोबाइल बंद होने पर सर्विलांस का सहारा लेकर मौके पर पहुंच कर महिलाओं के दर्द को समझ कर आला अधिकारियों से बात कर वापस पुन: प्रयागराज बस को भेजा। रोहित अग्रवाल के द्वारा इंडिगो कस्टमर केयर सहित जिम्मेदार लोगों के भी दरवाजे को खटखटाया। लेकिन जिम्मेदार आला अधिकारी अपने कर्तव्य से विमुख हो गए। वहीं इस घटना के बाद से आला अधिकारियों को ट्वीट करने के बाद से जिम्मेदार लोग कुंभकरण की नींद टूटी तो महिलाओं को पुनः वापस प्रयागराज बुलवाया गया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button