Breaking News

एसडीएम दुद्धी ने होमगार्ड जवानों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

दुद्धी, सोनभद्र- स्थानीय नगर में बृहस्पतिवार को एसडीएम दुद्धी व होमगार्ड्स के जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा दुद्धी तहसील से निकाल नगर में भ्रमण किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, जय जवान जय किसान के साथ नारा लगाते हुए म्योरपुर मोड़, टाउन क्लब मैदान से होकर वापस तहसील परिसर पहुँच कर तिरंगा यात्रा का समापन किया। इस दौरान एसडीएम दुद्धी शैलेंद्र मिश्र, अरुण कुमार सिंह बी ओ म्योरपुर, संतोष कुमार सहायक कम्पनी कमांडर, संजीव गुप्ता प्लाटून कमांडर, प्रह्लाद गुप्ता, देवेंद्र मिश्रा, सुमन्त गुप्ता सहित दर्जनों होमगार्ड मौजूद रहे।

जीजीआईसी के छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

दुद्धी, सोनभद्र- आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जीजीआईसी के छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाल तिरंगा यात्रा नगर में भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा क्षेत्र कालेज से निकाल कर काली मुहाल से नगर भ्रमण कर टाउन क्लब मैदान होते हुए वापस जीजीआईसी पहुँच समापन किया गया। छात्राओं को सम्बोधित करते हुये प्रिंसिपल राधेश्याम ने कहा कि हमारे आन, मान और शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज तिरंगा देश के शौर्य, शांति और बलिदान का भी प्रतीक है।आजादी के इस अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर में तिरंगा फहराएं और देश की शान बढ़ाएं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button