Breaking News

झंडा गीत के रचयिता पदमश्री श्यामलाल गुप्त के पैत्रिक गांव नरवल पहुंचे सतीश महाना

कानपुर । झंडा गीत विजय विश्व तिरंगा के रचयिता पदमश्री श्यामलाल गुप्त पार्षद के पैत्रिक गांव नरवल पहुंचे। उप्र प्रदेश की विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गुरुवार सुबह उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया और कहा आपके गीत ने पूरे देश को एकजुट करने का आज भी संदेश दे रहा है।

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लेखकों को याद किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार सुबह प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना तिरंगा झंडे का गीत रचने वाले पदमश्री श्यामलाल गुप्त पार्षद के पैत्रिक गांव कानपुर आउटर क्षेत्र में स्थित नरवल गांव पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक आउटर तेज स्वरूप सिंह, जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर समेत कई भाजपा के कार्यकर्ता थे।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पदमश्री श्यामलाल गुप्त पार्षद की मूर्ति पर माला एवं पुष्प अर्पित करते हुए याद किया। उन्होंने उनके द्वारा रचित झंडा गीत विजय विश्व तिरंगा प्यारा के सम्बन्ध में अपना विचार रखते हुए कहा कि विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा गीत के रचयिता श्याल लाल गुप्ता (पार्षद) ने यह गीत जेल के अन्दर लिखा था। श्यामलाल गुप्ता जलिया वाले बाग़ हत्या कांड से बहुत आहत थे। उस वक्त मारे गए लोगों की याद में उन्होंने उक्त गीत की रचना की थी।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button