Breaking News

फसल नष्ट होने पर खेत से घर लौटे किसान को लगा सदमा, मौत

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था किसान, परिजनों में मचा कोहराम

हमीरपुर । राठ क्षेत्र के ग्राम मसगांव में बुधवार को अत्यधिक बारिश की वजह से फसल नष्ट होने पर खेत से घर लौटे किसान को घर के दरवाजे में पहुंचते ही सदमा लग गया। जिसके बाद परिजनों के द्वारा किसान को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार राठ क्षेत्र के ग्राम मसगांव में अत्यधिक बारिश की वजह से तिल की फसल नष्ट हो जाने से खेत देखने गए 40 वर्षिय किसान रमेश पुत्र दयाराम को घर पहुंचते ही सदमा लग गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद परिजनों के द्वारा आनन-फानन में किसान रमेश को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया।

मृतक किसान के भाई नाथूराम ने बताया कि उसके भाई रमेश के नाम 2 बीघा कृषि भूमि हैं, जिसमें उसने इस बार तिल की फसल बोई हुई थी। बताया कि अत्यधिक जोरदार बारिश से उसकी तिल की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। उसका भाई खेत देखने के लिए गया हुआ था तभी वहां पर नष्ट हुई फसल को देखकर वह अचानक तनाव में आ गया तथा खेत से घर पहुंचते ही उसे घर के दरवाजे पर सदमा लग गया। जिसके बाद वह वहीं घर के दरवाजे पर बेहोश होकर गिर गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया।

बताया कि उसका भाई रमेश आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था। जो कि अपने पीछे पत्नी मीरा के अलावा दो नाबालिग पुत्र एवं दो पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गया। मामले में पुलिस के द्वारा मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button