Breaking News

गाजीपुर :डीएम, एसपी ने किया भारतीय झंडा तिरंगा का वितरण

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह व पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे द्वारा तहसील सेवराई में “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के तहत अधिवक्ताओं तथा आम जनमानस में भारतीय झंडा तिरंगा का वितरण किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि दिनांक 13 से 15 अगस्त 2022 तक “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत अपने–अपने घरों, दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों पर झंडा संहिता के अनुसार तिरंगे को सम्मान पूर्वक फहराएं और आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक मनाएं। इसके बाद कामाख्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज सेवराई में मौजूद स्कूल के बच्चों में तिरंगा झंडा वितरित कर “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ने तथा लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button