
योगी सरकार का रक्षाबंधन पर बसों में फ्री यात्रा का बहनों उपहार
10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक यात्रा का मिलेगा लाभ
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की बहनों को रक्षाबंधन पर उपहार दिया है। भाई-बहन के स्नेह के अनुपम पर्व श्रावण पूर्णिमा ‘रक्षाबंधन’ के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रदेश की बहनों के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा होगी।
आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में निःशुल्क बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध होगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनें निःशुल्क बस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।(हि.स.)



