Breaking News

सीएम योगी ने टूरिस्ट बस सिटी बस कूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाकर किये रवाना

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु गोरखनाथ प्रेक्षागृह से नगर निगम की 125 करोड़ की 422 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके अलावा महानगर वासियों को बेहतर वाहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 39 टूरिस्ट बसों व कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहनों को बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह से हरी झंडी दिखाया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, महापौर सीताराम जायसवाल, विधायक फतेह बहादुर सिंह, राजेश पांडेय, विमलेश पासवान, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, एडीजी जोन अखिल कुमार, डीआईजी जे रविंद्र कुमार, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर कुलदीप मीना, उप जिलाधिकारी पवन कुमार, अपर एसडीएम सदर शिवम आदि मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button