Breaking News

महन्त रामचन्द्र दास परमहंस की समाधि पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अयोध्या । रामनगरी के प्रमुख पीठ दिगम्बर अखाड़ा के महन्त श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के शलाका पुरुष रहे स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस की समाधि स्थल पर उनकी 19 वी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। मुख्यमंत्री दिगंबर अखाड़ा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा और संतों के भंडारे में सम्मिलित हुए ।

समाधी स्थल पर संतो ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया । इस अवसर पर दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, उदासीन आश्रम के महंत भरत दास, परमहंस समाधि स्थल के व्यवस्थापक आचार्य नारायण मिश्रा, सांसद अयोध्या लल्लू सिंह,सांसद केसरगंज बृजभूषण शरण सिंह व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क के पीछे सरयू ताट पर रविवार को लगभग11 बजे लैंड हुआ। सरयू के तट पर स्थित स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस समाधि स्थल पर मुख्यमंत्री पुष्पांजलि दी।मुख्यमंत्री ने दिगम्बर अखाड़ा में आयोजित श्री रामचंद्र दास परमहंस की श्रद्धांजलि सभा में संतो से मुलाकात करने के बाद चित्रकूट के लिए रवाना हुए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button