
दुद्धी, सोनभद्र– इनरव्हील क्लब दुद्धी ने शनिवार को कस्बा स्थित इच्छिता कैम्पस में बड़े उत्साह के साथ हरियाली तीज मनाई। क्लब की महिलाओं ने दिलचस्प खेलों और विभिन्न नृत्य प्रदर्शनों के साथ हरियाली तीज का आनंद उठाया। क्लब की सदस्यों ने हरियाली तीज का क्वीन मनोरमा जायसवाल को चुना। क्लब की अध्यक्ष तारा जायसवाल ने सभी का स्वागत किया। हरे रंग के परिधान में पहुंचीं महिलाओं ने सबसे पहले गीतों की धुन पर नृत्य कर खूब मनोरंजन किया। महिलाओं ने झूला झुल कर सावन के महीनों का लुफ्त उठाया।

क्लब की अध्यक्ष तारा जायसवाल व सचिव मनोरमा जायसवाल ने कहा कि यह त्योहार खासकर सुहागिन महिलाओं का है। सावन में जब चारों पर हरियाली रहती है, तो महिलाएं इसका आनंद लेने के लिए झूला झूलती हैं। हरियाली तीज का यह उत्सव हमारे संस्कारों और हमारी सभ्यता को दर्शाता है। यह उत्सव परिवारों को जोड़ने का काम करता है। यह हमारे देश का सौभाग्य है कि हमारे देश में ऐसी महिलाएं बसती हैं, जो घर-गृहस्थी से बंधी होने के बावजूद भी उत्सवों में प्रतिभाग करती हैं। इस अवसर पर राखी जायसवाल, अनिता वर्मा, कुसुम गुप्ता, रेणु कनौजिया, अनुपमा, लीना, लक्ष्मी मींच, स्वाति, चिंता, लता, प्रीति, कृष्णा, नेहा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।




