
दुद्धी, सोनभद्र– भारतीय जनता पार्टी मण्डल दुद्धी की एक आवश्यक बैठक प्राचीन महावीर मंदिर पर शनिवार को मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्त्ता के रूप में उपस्थित जिला कार्य समिति सदस्य राजन चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरी व बिपिन बिहारी गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आने वाले इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा ” अभियान चलाया जाना है व तिरंगा यात्रा भी निकाली जानी है यह समय हमारी आजादी के अमृतकाल का है ।
राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव का प्रतीक है हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त क्रांति दिवस से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा। 9 व 10 अगस्त को युवा मोर्चा तिरंगा यात्रा निकालेगा। 11 अगस्त को भाजपा पदाधिकारी युवा कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर महापुरुषों के प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर माल्यार्पण करेंगे, 11 अगस्त को ही जनप्रतिनिधि व भाजपा नेता समाज के प्रभावी लोगों के घरों पर तिरंगा झंडा लगाकर उत्सव जैसा माहौल बनाएंगे। 13, 14 एवं 15 अगस्त को कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा टोलिया निकालकर हर घर झंडा पहुंचाने और उस परिवार के सबसे छोटे सदस्य के द्वारा उस घर पर ध्वजारोहण कराकर सेल्फी ली जाएगी।साथ ही साथ जिन घरों पर तिरंगा लगाया जाएगा उन्हें तिरंगे की सुरक्षा हेतु भी कार्यकर्ताओं के द्वारा बतलाया जाएगा ।
इस बैठक ने की इस दौरान उन्होंने सभी शक्तिकेन्द्र संयोजक व प्रभारियों से इस अभियान को सफल बनाने के लिये सहयोग में लगने के लिये कहा संचालन मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह ने किया बैठक में मुख्यरूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रामेस्वर रॉय संजू तिवारी मण्डल उपाध्यक्ष सूरजदेव प्रसाद दीपक गुप्ता धनंजय रॉवत मनोज तिवारी शेषमणि चौबे मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र चन्द्रवंशी सह संयोजक शिव शंकर प्रसाद एड० आईटी विभाग जिलासह संयोजक भोलू जायसवाल भाजयुमो अध्यक्ष कुमार कुन्दन अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राफे खान महिला मोर्चा अध्यक्ष दुर्गावती देवी मण्डल मंत्री अंशुमान रॉय गोरखनाथ अग्रहरी गोपाल सोनी कोषाध्यक्ष अरुण साहनी भाजयुमो महामंत्री मनोज पांडे भाजयुमो कोषाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी मीडिया प्रभारी रवि सिंह शक्तिकेन्द्र संयोजक प्रदीप शर्मा राजमणि यादव रमाशंकर गुप्ता सतेंद्र मोर्य रूपनारायण कुशवाहा उपेन्द्र कुमार बीरेंद्र कुमार बुथ अध्यक्ष दीपक सोनी दीनानाथ कुशवाहा संतोष कुमार जमुना प्रसाद उदय गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



