Breaking News

वाराणसी के जिलाधिकारी का प्रमोशन, प्रयागराज के कमिश्नर बनाये गये

वाराणसी । उत्तर प्रदेश सरकार ने वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को प्रमोशन देकर प्रयागराज का कमिश्नर नियुक्त किया है। अब वाराणसी के जिलाधिकारी पद पर कुशीनगर में जिलाधिकारी का पद संभाल रहे एस. राजलिंगम को नियुक्त किया गया हैं। प्रशासनिक अफसरों के अनुसार नवागत जिलाधिकारी एस. राजलिंगम सोमवार को बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर कार्यभार संभालेंगे। राजलिंगम मूल रूप से तमिलनाडु के तेनकाशी जिले के निवासी है।

एनआईटी त्रिचरापल्ली से सिविल सर्विस में आने के बाद उनकी प्रथम नियुक्ति बांदा जनपद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई थी। उसके बाद मुख्य विकास अधिकारी देवरिया और जिलाधिकारी के रूप में जनपद औरैया, सुल्तानपुर एवं सोनभद्र में तैनात रहे हैं। शासन में दुग्ध विकास विभाग, वाणिज्य कर विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, नगर विकास तथा आयुक्त नगर निगम अयोध्या के पदों पर तैनात रहे हैं। 2009 बैच के आइएएस अधिकारी एस.राजलिंगम सामान्य परिवार के है।

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को पहले ही प्रोन्नत कर कमिश्नर पद दिया जा चुका था। अब उनकी तैनाती पहली बार इस पद पर प्रयागराज जनपद में हुई है। वाराणसी में 57वें जिलाधिकारी के रूप में कौशलराज शर्मा ने नवंबर 2019 में कार्यभार संभाला था। तीन साल के कार्यकाल में इन्होंने ऐसे कार्य कराया जो उन्हें लम्बे समय तक याद दिलायेगा। वैश्विक महामारी कोरोना काल में जिलाधिकारी के तौर पर कौशल राज शर्मा के कार्य और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण में उनके योगदान को लोग भूल नहीं पायेंगे।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button