Breaking News

संविधान, मातृशक्ति और जनजातीय समाज के अपमान के लिए माफी मांगे कांग्रेस: योगी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की राष्ट्रपति पर टिप्पणी पर सीएम योगी ने जताया रोष.बोले योगी, निंदनीय कृत्य के लिए जवाबदेही से नहीं मुकर सकती कांग्रेस.

लखनऊ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त जनजातीय समाज का अपमान करार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि देश की महामहिम राष्ट्रपति के प्रति कांग्रेस के सांसद की टिप्पणी अभद्र है और अत्यंत निंदनीय है।

देश के सर्वोच्च सांविधानिक पद पर विराजमान राष्ट्रपति जी के बारे में अभद्र टिप्पणी करना देश का अपमान है। यह भारत के संविधान और मातृशक्ति का भी अपमान है। यह देश इस प्रकार की किसी भी टिप्पणी को कभी स्वीकार नहीं कर सकता है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस निंदनीय कृत्य के लिए कांग्रेस पार्टी अपनी जवाबदेही से मुकर नहीं सकती है। उन्हें देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button