Education

एनओसी में गड़बड़ी पर हटाए गये प्राविधिकी शिक्षा निदेशक व सचिव

लखनऊ । गलत तरीके से एनओसी देने के आरोप में प्राविधिकी शिक्षा बोर्ड के सचिव सुनील कुमार सोनकर को हटा दिया गया है। इसके साथ ही प्राविधिकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने प्राविधिकी शिक्षा निदेशक के खिलाफ सख्त रूख अपनाते हुए उन्हें भी हटा दिया है।इस कार्रवाई से प्राविधिकी शिक्षा में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों अधिकारियों पर गलत तरीके से एनओसी देने का आरोप था। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच कराई गयी। प्राथमिक जांच में दोषी पाये जाने पर यह कार्रवाई की गयी।

डिप्लोमा इन फार्मेसी पाठ्यक्रम का संचालन के लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद की तरफ से एनओसी जारी की जाती है। इसमें धांधली की बात सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने इसकी जांच करवाई। जिसमें प्रथम दृष्टया दोनों लोगों को दोषी पाया गया। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने पहली बार कॉलेज के संचालन के लिए एनओसी देने की व्यवस्था ऑनलाइन कराई। इसमें निर्देश दिया गया कि संबंधित कालेजों से शपथपत्र लेकर ही एनओसी दी जाए। शपथपत्र में कालेजों को भूमि, भवन व अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जानी थी। उसमें कई जगह गड़बड़ियां पाई गयी।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button