Breaking News

सीएम योगी की पहल, हेलीकॉप्टर से कावंड़ियों पर होगी पुष्प वर्षा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रियों पर अगले तीन दिनों तक हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। शिव भक्त गोरक्ष पीठाधीश्वर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा की निगरानी करने और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार से तीन दिन हेलिकॉप्टर से निगरानी के साथ-साथ कांवड यात्रियों पर पुष्प वर्षा होगी। सहारनपुर, मेरठ मंडल से इसकी शुरुआत होगी। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की परंपरा की शुरुआत की थी। राज्य सरकार के प्रवक्ता कहते हैं कि पूर्वर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार में कांवड़ यात्रा निकालने ही नहीं दी जाती थी। यहां तक कि शिव भक्त बैंड बाजे की धुन पर भोलेनाथ की स्तुति और गीत तक नहीं गा सकते थे।

उत्तर प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ सरकार आई है, तब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिव भक्तों को सुरक्षा ही प्रदान नहीं की है बल्कि उनके सम्मान में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई है। इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिव भक्तों के सम्मान में यह फैसला लिया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button