Breaking News

पर्यटकों को लुभायेगा कुशीनगर एयरपोर्ट का बौद्ध वन

एनजीटी के मानक पर ग्रीन बेल्ट विकसित करने का कार्य शुरू

कुशीनगर । कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा प्रशासन ने ग्रीन बेल्ट विकसित करने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने ग्रीन बेल्ट के तहत ”बौद्ध वन” विकसित करने के लिए वन विभाग को चार एकड़ भूमि शर्तों सहित सौंपने का पत्र गुरुवार को जारी कर दिया। वन विभाग बौद्ध वन विकसित करने के साथ साथ संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाएगा।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के मानक के अनुरूप परियोजना की स्थापना के साथ साथ ग्रीन बेल्ट विकसित करना अनिवार्य है। वन विभाग ने बौद्ध वन के लिए कार्य भी शुरू करा दिया। अभी पौधरोपण के ड्रिल से गड्ढे की खुदाई का कार्य किया जा रहा है। दी गई भूमि पर वन विभाग पीपल, आम्रपाली, कदम्ब, शीशम, शाल व सागौन के पौधे लगाएगा। फोरलेन टू एयरपोर्ट 3 किमी लंबे टू-लेन पहुंच मार्ग पर पर ग्रीन बेल्ट डेवलप किया जाएगा।

पहुंच मार्ग के मध्य में डिवाइडर की भूमि व किनारे की भूमि में खूबसूरत व मौसमी फूल पौधे व शोभाकार पौधे लगाए जाएंगे। मार्ग को पौधों से आकर्षक बनाने के अलावा एंटीक लाईट भी लगवाई जाएगी।एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि हरियाली के मामले में एयरपोर्ट मॉडल बनेगा। सभी के सहयोग से यह कार्य कराया जा रहा है।(हि. स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button